स्टेट डेस्क – मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मानसून द्रोणिका भी इससे होकर गुजर रही है. इस वजह से पूरे प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है. ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में भारी एवं कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम एवं उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है…

प्रदेश के 8 जिलों में शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, भिंड, अशोकनगर, मुरैना और श्योपुर में आज अति भारी बारिश के आसार हैं. इधर 31 जिलों में इंदौर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, खरगोन, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आगामी दिनों तक जारी रह सकता है.

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    20 − 5 =