स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- पुलिस अधीक्षक अजय पाण्‍डेय एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्‍ता के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर माननीय न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ कर न्‍यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी परिपेक्ष्य में विभिन्न न्यायालय से जारी 19 स्थायी वारंटी विगत कई वर्षो से फरार को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

थाना कोतवाली अंतर्गत चैक बाउंस व धोखाधड़ी जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों में शातिर मोस्ट वांटेड व ईनामी स्थायी वारंटी गजदीश राज पिता केशवदास हेमराजानी उम्र 50 वर्ष निवासी एकता कालोनी चंदनगांव (छिन्दवाड़ा) हाल पता गिरवाई जिला ग्वालियर के विरुद्ध मान. न्यायालयो द्वारा पृथक – पृथक प्रकरणो में स्थायी वारंट जारी किये गये, जो इस प्रकार हैं –

  1. मान.न्या. श्रीमति नेहा मौर्य सोलंकी जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 307/17 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  2. मान.न्या. श्रीमति नेहा मौर्य सोलंकी जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 160/17 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  3. मान.न्या. सुश्री सोनम डेहरिया जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 249/17 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  4. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 159/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  5. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 164/17 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  6. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 85/19 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  7. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 147/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  8. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 158/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  9. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 157/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  10. मान.न्या. गोपाल जाटव जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 51/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  11. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 163/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  12. मान.न्या. मेहताब सिंह बघेल जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 72/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  13. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 148/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  14. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 150/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  15. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 151/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट,
  16. मान.न्या. राहुल जैन जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 51/19 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट
  17. मान.न्या. पुष्पा तिलगाम जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 01/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट
  18. मान.न्या. रूपेन्द्र सिंह मडावी जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 03/18 धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट
  19. मान.न्या. रूपेन्द्र सिंह मडावी जेएमएफसी छिन्द. – प्र.क्र. 48/18 धारा 420,34 IPC

स्थायी वारंटी को विशेष पुलिस टीम द्वारा पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पूर्व से निरंतर प्रयास किये जा रहे थे, इस दौरान स्थायी वारंटी को गिरवाई जिला ग्वालियर (म.प्र.) से दबिश/ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयो में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उनि राजेश साहू, सउनि नितेश ठाकुर, सउनि डी.एस. शेन्डे, प्र.आर श्‍याम ठाकरे, खेमचंद अहिरवार, रविन्‍द्र ठाकुर, नितिन सिंह (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय द्वारा टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    19 + nine =