नेशनल डेस्क – भारतीय शेयर बाजार गुरुवार की सुबह जैसे ही खुला, निवेशकों की चिंता बढ़ गई। सेंसेक्स −434.48 (0.53%) अंकों की गिरावट के साथ 81,047.38 के आसपास फिसल गया और निफ्टी भी −134.65 (0.54%) के साथ 24,720.40 पर आ गिरा। मगर सवाल ये है कि अचानक ऐसा क्या हुआ? जिससे बाज़ार धड़ाम हो गया।

ट्रंप के एक फैसले ने हिला दिया बाजार…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। एक ऐसा कदम, जिसने बाजार में बेचैनी फैला दी। इससे पहले कि बाजार इसे पूरी तरह पचा पाता, निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी और देखते ही देखते ब्लूचिप शेयरों से लेकर सेक्टोरल इंडेक्स तक लाल रंग में डूब गए।

एक नज़र में सेंसेक्स…
30 में से 24 शेयर गिरावट में
टाटा मोटर्स, रिलायंस, महिंद्रा और एयरटेल 1% से ज्यादा फिसले टाटा स्टील, जोमैटो और HUL में मामूली बढ़त…

ग्लोबल मार्केट…
मिला-जुला रुख
जापान का निक्केई: +0.90%
कोरिया का कोस्पी: +0.33%
हांगकांग का हैंगसेंग: -1.12%
चीन का शंघाई कंपोजिट: -0.68%

निफ्टी की स्थिति…
50 में से 42 शेयरों में गिरावट
रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा पिटे,
ऑयल एंड गैस में 1.57% गिरावट। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.10% की गिरावट। बैंकिंग, ऑटो और मेटल इंडेक्स भी दबाव में दिखे।

अमेरिकी बाज़ार की स्थिति…
Dow Jones: -0.38%
Nasdaq: +0.15%
S&P 500: -0.12%

सेंसेक्स 144 अंक चढ़कर 81,482 पर बंद हुआ था
निफ्टी भी 34 अंक बढ़ा
NTPC, L&T और Sun Pharma में तेजी
लेकिन टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड 3% से ज्यादा गिरे

बड़ा सवाल: अब आगे क्या…?
ट्रम्प के टैरिफ का असर अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है। मौजूदा गिरावट सिर्फ एक शुरुआत हो सकती है या फिर बाजार इस झटके को पचा भी सकता है। सवाल यही है — क्या ये गिरावट एक अवसर है, या तूफान की आहट? जब एक बयान से बाजार 500 अंक नीचे चला जाए, तो समझिए कि सिर्फ आंकड़ों से खेल नहीं हो रहा – यहां भावनाएं, राजनीति और ग्लोबल चालें सब कुछ तय कर रही हैं। आने वाले कुछ दिन बहुत रोचक हो सकते हैं।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    13 + 19 =