स्टेट डेस्क- राजस्थान स्वीट्स की दुकान में खाद्य विभाग की छापा मार करवाई से हड़कंप मच गया, जहां विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया है।जबलपुर सदर बाजार स्थित जग्गू शर्मा कॉम्प्लेक्स में स्थित राजस्थान स्वीट्स की दुकान और कारखाने में शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के अंदर काफी गंदगी मिली और सारे नियमों को ताक पर रखकर मिठाइयां बनाई जा रही थीं। मिठाई बनाने वाली जगह और उनको स्टोर करने वाली जगह पर कॉकरोच घूमते हुए मिले। वहीं किचन के पास एक ओपन टॉयलेट भी बना हुआ था, जहां से बदबू आ रही थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर बनाए गए वीडियो का अवलोकन करने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत अनुसूची-4 में वर्णित स्वच्छता संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। मिठाइयां गंदगी में बनती हुई मिलीं, जिन्हें खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। लिहाजा पंजीयन प्राधिकारी द्वारा लोक स्वास्थ्य के हित में खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा संग्रहण को रोकने के लिए प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
KBP NEWS.IN
…नवाब खान
स्पेशल रिपोर्टर
खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823








