स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा में दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में सामाजिक संस्था सक्षम एवं आधार द्वारा समावेशी रक्षाबंधन महोत्सव मनाकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मनाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, विशेष अतिथि श्रीमति रेखा धर्म पत्नी शीलेंद्र सिंह कलेक्टर छिंदवाड़ा, श्रीमती वर्षा धर्म पत्नी सुधीर जैन एसडीएम उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ समाज सेवी दीपक राज जैन ने की। आधार की संचालिका एवं अध्यक्ष श्रीमती सरिता पांडे, सचिव सुमित्रा पवार, सक्षम के जिला अध्यक्ष इंजीनियर महेश किन्थ, सचिव डॉक्टर चंद्रकांत विश्वकर्मा सहित दिव्यांग बच्चों ने अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर कविता पराग जैन द्वारा किया गया।

सुंदर कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मंगलाचरण के साथ रक्षाबंधन महापर्व पर स्वागत गीत के साथ नृत्यगान कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों ने अतिथियों को राखियां बांधी एवं अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों को राखियां बंध कर उन्हें उपहार देकर रक्षाबंधन की खुशियां मनाई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज सेवियों सहित पत्रकार बंधु, गणमान्य नागरिकों के साथ विविध सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिनका आधार एवं सक्षम ने अभिनंदन किया एवं सभी दिव्यांग बच्चों को अतिथियों ने उपहार देकर स्वल्पाहार कराया। सुंदर आयोजन के लिए सभी अतिथियों ने आधार फाउंडेशन को 80 दिव्यांग बच्चों की सेवा कार्य के लिए कोटिशाः साधुवाद दिया ओर सुंदर व्यवस्था एवं देख रेख के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा रक्षाबंधन पर्व की खुशी में आधार फाउंडेशन में सेवाएं दे रहे सभी विशेष शिक्षकों सहित स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two × 1 =