स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- श्री राजपूत करणी सेना द्वारा सोमवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया है। जिसमे करणी सेना के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जित्तू सिंह बैस के समक्ष 400 युवा करणी सेना की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जित्तू बैस द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि करणी सेना जिले में सामाजिक और धार्मिक कार्यो मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी। साथ ही जिले में तेजी से फैल रहे सूखे नशे के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक और धार्मिक सरोकार के लिए सभी समाज के युवाओं से करणी सेना के साथ जुड़ने का आव्हान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में करणी सेना के संरक्षक राजेश सिंह बैस, संभाग अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, संभागीय सयोजक दिलीप सिंह राठौर, मोहखेड़ अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल, राजपूत समाज के पप्पू ठाकुर, शिवा सरसवार, रविराज भारद्वाज, सत्यम राजपूत, प्रशांत नामदेव और नन्दकिशोर मालवी मौजूद थे।
इस दौरान करणी सेना के सरंक्षक राजेश सिंह बैस ने बताया कि विशाल रैली परासिया रोड रिंगरोड से अंबेडकर तिराहा पहुंचेगी जहां बाबा साहब अंबेडकर का माल्यार्पण होगा उसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात रैली ई एल सी चौक पहुंचेगी जहां शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात फवारा चौक से होते हुए छोटी बाजार स्थित माता के मंदिर में माथा टेक कर चार फाटक से नरसिंहपुर रोड स्थित समाज के भवन में रैली का समापन होगा जहां सदस्यता दी जाएगी।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








