स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा इन दिनों सुर्खियों में है और सुर्खी में रहने का कारण… यह है कि छिंदवाड़ा पुलिस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की गुलाबी गैंग कमांडर श्रीमती पूर्णिमा वर्मा की गिरफ्तारी की है… और गिरफ्तारी कर उन्हें रात भर थाने में रखा गया..? गिरफ्तार करने के बाद बगैर MLC के तहसीलदार कोर्ट में पेश किया गया। यहां तक तो कार्रवाई पर कुछ हद तक संशय होता है। लेकिन जिन धाराओं के तहत गुलाबी गैंग कमांडर पर प्रकरण बनाया गया है उन धारा में तहसीलदार कोर्ट से जमानत लाजिम हो जाती है, लेकिन बड़ा सवाल यहां आकर खड़ा होता है… कि तहसीलदार ने उन्हें जमानत देने की अपेक्षा जेल भेज दिया..? जबकि गुलाबी गैंग कमांडर के वकील द्वारा जमानत के लिए मुचलका राशि सहित अन्य जमानती दस्तावेज तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे..! अब इन सारे मामलों को लेकर छिंदवाड़ा, चौरई और अमरवाड़ा में महिलाओं और लोधी समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस और तहसीलदार पर असंवैधानिक तौर से कार्रवाई का आरोप लगाया गया है।

महिलाओं ने सौंपा छिंदवाड़ा में ज्ञापन…
महिलाओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन में उल्लेख किया कि हम सभी महिलाएं अलग-अलग सामाजिक सगठनों से जुड़ी हुईं हैं। गत 31 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की गुलाबी गैंग कमांडर श्रीमती पूर्णिमा वर्मा को राजनैतिक षडयंत्र के तहत, उसे समय गिरफ्तार किया गया जब वह कोतवाली थाना के सामने से अपने निजी वाहन से घर जा रही थी तभी उन्हें खाने के सामने रोककर गिरफ्तार कर लिया गया।

उन पर कोतवाली थाने में बीएनएस की धारा 170. 128.107/116 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर संवैधानिक रूप से रात भर थाने में रखा गया इसके बाद दूसरे दिन तहसीलदार कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल के साथ ही महिलाओं ने तहसीलदार कीकर प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि श्रीमती पूर्णिमा वर्मा के वकील के द्वारा जमानत के लिए मचल का राशि एवं जमानत से संबंधित अन्य कई दस्तावेज प्रस्तुत किए गए लेकिन इसके बाद भी छिंदवाड़ा तहसीलदार द्वारा होने जमानत नहीं दी गई और जेल भेज दिया गया जो की असंवैधानिक है महिलाओं ने महामहिम राज्यपाल से मुक्त प्रकरण को सुनने करने और गुलाबी गैंग कमांडर को रिहा करने की मांग की है।

चौरई-अमरवाड़ा में भी हुआ ज्ञापन…
इधर छिंदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा क्षेत्र और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी लोधी समाज के लोगों ने गुलाबी गैंग कमांडर की गिरफ्तारी पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को संवैधानिक बताया..? साथ ही राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार भी होने की बात भी कही है..! उन्होंने इस कार्रवाई पर कोतवाली पुलिस सहित जमानत न देने वाले अधिकारी पर जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है।

KBP NEWS.IN
जाहिद खान
9425391823
1

  1. ↩︎
  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eleven − eleven =