स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- अंतरराष्ट्रीय संस्था “यूथ हॉस्टल” की सतपुड़ा इकाई छिंदवाड़ा और रंगाधीश कला मठ संस्था के द्वारा “हर घर अभिनय, हर घर नाट्य, घर-घर रंगकर्मी” अभियान के तहत 990वाँ नाटक डॉ. पवन नेमा के निर्देशन में “जागो युवा” का मंचन काली रात पर्यटन स्थल में किया गया।

नाटक में कलाकार अनाया नेमा, धीरज डहरिया, प्रवीण चौरागडे, प्रवीण बांधे, आयुष सिंह और डॉ. पवन नेमा ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। इस नाटक में वर्तमान युवाओं की लापरवाही और नशे की प्रवृत्ति को उजागर किया गया। साथ ही, युवाओं को इन बुरी आदतों से बचाने और समाज को एक नई सकारात्मक दिशा में ले जाने का संदेश भी दिया गया।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत काली रात पर्यटन स्थल पर साफ सफाई की गई और घाट को साफ किया गया। साथ ही लोगों को साफ सफाई हेतु जागरूक कर शपथ दिलवाई गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन यूथ हॉस्टल के सचिव हिमांशु जायसवाल एवं कार्यक्रम प्रभारी दीपक मालवी एवं सुशील साहू के नेतृत्व में किया गया। विशेष योगदान डॉ.पवन नेमा, योग शिक्षक दीनानाथ पवार, प्रदीप बारसकर एवं श्री तिवारी का रहा।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








