छिंदवाड़ा का एक स्कूल ऐसा है जहां माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियम और आदेश भी बौने साबित हो रहे हैं..! कई मामले तो ऐसे हैं जिसे नजरअंदाज करना विभाग की मजबूरी बन गया है क्योंकि छिंदवाड़ा शिक्षा विभाग इन दिनों लाचार साबित हो रहा है और विभाग की इस लचरता का बड़ा उदाहरण सरना संकुल के प्राथमिक माध्यमिक शाला चनिया कला में देखने को मिला है… जहां इस बार स्कूल ने वो कारनामा कर दिया है, जिसे सुनकर माध्यमिक शिक्षा मंडल भी भौचक्का रह गया है…

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – यहां स्कूल की शिक्षिकाओं ने अपनी मर्जी से शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी। जबकि शुक्रवार को सरकारी छुट्टी नहीं थी। परिजनों ने जब स्कूल जाकर देखा तो वहां तला लगा हुआ था।

पूरा मामला सारना संकुल के चनिया कला प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का है। जहां प्रतिदिन की तरह गुरुवार को स्कूल लगा और शिक्षिकाओं ने बच्चों से कहा कि शुक्रवार को यानि 17 अक्तूबर को स्कूल की छुट्टी रहेगी। जब बच्चे शुक्रवार को स्कूल नहीं गए तब पूछने पर परिजनों को बच्चों ने छुट्टी की जानकारी दी। परिजनों ने जब स्कूल जाकर देखा तो वहां ताला लगा हुआ था। लेकिन संकुल के अन्य स्कूल नियमित रूप से खुले थे। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि स्कूल की शिक्षिकाओं ने अपनी मर्जी से स्कूल की छुट्टी घोषित कर डाला..?

मौन हुआ विभाग :- अब इस मामले में विभाग मौन धारण किए हुए हैं..? अब तक जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा मामले में कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया गया है? इधर इस पूरे मामले पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी भी जिला शिक्षा विभाग की कार्रवाई के इंतजार में है…!

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twenty − 9 =