स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – इन दिनों छिंदवाड़ा में लोक लुभावन विज्ञापन के चक्कर में कई लोग सहीं को छोड़ गलत की तरफ बढ़ रहे हैं। बात करें ऑटो मोबाइल क्षेत्र की तो, यहां कई ऐसे एजेंसी वाले लोग हैं जो ईनामी योजना की आड़ में भोले भाले ग्राहकों को जम कर चूना लगा रहे हैं। इनकी चपेट में ज्यादातर किसान आ रहे हैं। जबकि विकसित खेती के लिए लगने वाले उपकरण और ट्रैक्टर के शानदार विकल्प मार्केट में मौजूद हैं।

दरअसल छिंदवाड़ा को अन्य प्रांत से जोड़ने वाले मार्ग पर एक ट्रैक्टर एजेंसी संचालित हो रही है, इनका एक सेंटर शहर के बीच में भी है। जिसके द्वारा ट्रैक्टर और अन्य संबंधित उपकरण बेचने के लिए इन दिनों जिस तरह से कथित भ्रामक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है उसकी चपेट में भोले भाले ग्रामीण किसान आ रहे हैं। लोक लुभावन प्रचार से किसान इस एजेंसी से भी बेहतर विकल्प से दूर हो रहे हैं। ट्रैक्टर की बात करें तो छिंदवाड़ा में कई ऐसी एजेंसी भी है जिनके ट्रैक्टर ज्यादा अच्छे परिणाम दे रहे हैं, जिनका बेहतर माइलेज और शानदार पिकअप भी मिलेगा और इनके द्वारा ग्राहकों के बीच भ्रम भी नहीं फैलाया जाता है। जो कि किसानों के लिए बेहतर विकल्प हैं। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए लुभावने प्रचार प्रसार से बचें और अपनी मेहनत और खेती किसानी की कमाई को सहीं जगह लगाएं – बेहतर चुनें…

अगले अंक में पढ़िए किस तरह से यह तथा कथित ट्रैक्टर एजेंसी वाले किसानों को भ्रामक और लुभावने वादे करके लूट रहे हैं और कौन-कौन से किसान इनसे प्रभावित हुए हैं… जल्द पढ़िए

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    16 − 11 =