स्टेट डेस्क/चांद – धनश्याम के परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। जहां लोगों की आश रहती है कि आज काम से जल्दी घर जाकर त्योहार मनाना है। चांद थाना के अंतर्गत ग्राम पांजरा में घनश्याम पिता बलिसा भलावी उम्र 21 साल की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते हुए चांद थाना प्रभारी ने बताया कि घनश्याम भलावी, पांजरा में लक्षण रघुवंशी के खेत में भुट्टा तुड़ाई का कार्य कर रहा था, जहां बिजली के वायर झूल रहे थे, अचानक करेंट का बायर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

KBP NEWS.IN
9425391823

हरिओम रघुवंशी, चांद

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    16 + twenty =