स्टेट डेस्क/ सिवनी – इन दिनों अवैध हथियारों की तस्करी जोरों पर है अपराधियों को बड़ी आसानी से देसी तमंचे पिस्टल और कारतूस मुहैया हो रहे हैं..! जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस भी चौकन्नी है और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किए हुए हैं। इसी के चलते बीते दिन सिवनी की लखनादौन पुलिस ने एक कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

जानकारी देते हुए लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि महाराष्ट्र की कार क्रमांक MH 19 AP 5888 में तीन लोग पिस्तौल लेकर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। सूचना पर मढ़ई टोल प्लाजा के पास कार को रोका गया और तलाश लेने पर कार में एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें भंडारा के खातरोड निवासी पंकज पिता रमेश साल्वे, गोंदिया के सालेकसा निवासी अरविंद पिता केशोराव वानखेड़े और खोकुरला निवासी आशीष पिता चंद्रकांत कोल्हे को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। आखिर इन लोगों के द्वारा उक्त हथियार किससे खरीदे गए थे और यह लोग हथियार लेकर उत्तर प्रदेश किस लिए जा रहे थे..?

KBP NEWS.IN
…नवाब खान, सिवनी

संपर्क :- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    14 + 11 =