कोल्ड्राइस सिरप कांड के हर पहलुओं से आप तो वाबस्ता हैं, लेकिन हम अभी वर्तमान की स्थिति से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं..! एक ऐसे पहलू पर हम आपका ध्यान आकर्षण कराने जा रहे हैं जिससे शायद ही आप वाकिफ हों…! दरअसल सिरप कांड के मुख्य आरोपी रंगनाथन को आज रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया और जब न्यायालय से उसे बाहर लाया जा रहा था तब, रंगनाथन ने मीडिया के कैमरे को देखकर हाथ दिया… हाथ देने का अंदाज ऐसा था मानो कोई सेलिब्रिटी या फिर कोई बड़ा नेता जनहित के किसी बड़े काम को करके लौट रहा हो..! रंगनाथन के चेहरे पर 26 बच्चों की मौत को लेकर, ना कोई सिकन थी- ना कोई मलाल… अब ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि रंगनाथन ने जिस अंदाज में हाथ दिया, उसके पीछे कौन है..? क्या वाकई उसने कमरे को देखकर हाथ दिया…? या फिर कैमरा पर्सन के पीछे कोई तीसरी ताकत खड़ी हुई थी… जिसे वह धन्यवाद का सलाम हाथ उठाकर पेश कर रहा है..? यह जांच का विषय है… आगे आज की कार्रवाई की खबर…
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ दवा पीने से 24 बच्चों की मौत हुई है वहीं पांढुर्णा में 2 बच्चों की मौत के बाद इस सिरप से टोटल 26 बच्चों की अकाल मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दवा कंपनी का मालिक रंगनाथन सहित पर्ची लिखने वाले डॉक्टर प्रवीन सोनी व अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को पुलिस ने 10 दिन की रिमांड में लिया था सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद परासिया कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

दरअसल एसआईटी की टीम ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था और छिंदवाड़ा लेकर आई थी जहां 10 अक्टूबर को परासिया के कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद पुलिस ने 10 दिन की रिमांड में लिया था जहां आज कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल पहुंचा दिया गया है। एसडीओपी जितेंद्र जाट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आरोपी रंगनाथन को 10 दिन की रिमांड में लिया गया था जिसमें उनसे पूछताछ की गई है साथ ही दस्तावेज और कुछ साक्ष एकत्रित किए हैं। पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल में दाखिल किया गया है साथ उन्होंने कहा की जहां मैन्यु फैक्चरिंग हो रही थी वहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था इसी तथ्यों के आधार पर विवेचना में लिया गया है।

कोर्ट के बाहर मीडिया का कैमरा देख हाथ दिखाता मुख्य आरोपी…
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने परासिया कोर्ट में आरोपी को पेश किया। जहां कोर्ट से बाहर आते समय आरोपी रंगनाथन मीडिया के कैमरे को देखकर हाथ दिखाता हुआ तस्वीरों में कैद हुआ है। तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को कोर्ट से बाहर लाया जा रहा है। तभी काली टीशर्ट पहने और चेहरे पर माक्स लगाया हुआ आरोपी रंगनाथन मीडिया के कैमरे देखकर हाथ दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








