स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – दिवाली पर छिंदवाड़ा और सौसर जिले में कई जगह जुआं फड़ सजाए गए। जहां लाखों में नाल काटी गई..? लेकिन सौसर में फल फूल रहे प्रख्यात जुआं फड़ संचालक के फड़ में यह नाल करोड़ों में पहुंची… वहीं आज इस आंकड़े में और इजाफा होगा..!
जिम्मेदारों की मेहरबानी से सज रहे इस जुआं फड़ में दिवाली के अवसर पर कई दिग्गजों ने 52 परियों (52 तास के पत्ते) के इस खेल में करोड़ों रुपए के फेंके। जिसमें फड़ संचालक का आंकड़ा भी करोड़ों में पहुंच गया है? अब इस फड़ संचालक के द्वारा अन्य जिलों से आने वाले जुआरियों को कई सुविधाएं भी दी जा रही है।
जुआं के साथ सुविधा और सुरक्षा भी…
किसी भी जुआं फड़ में सुरक्षा की दरकार जुआरियों द्वारा होती है और यह सुरक्षा अन्य सुविधाओं के साथ सौंसर के इस जुआं फड़ में मुहैया कराई जा रही है। यही वजह है कि इस फड़ में अन्य जिलों के जुआरी भी पहुंच रहे हैं…
लाख -लाख करके करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा…
यहां गौर करने वाली बात यह है कि बीते दिनों से इस फड़ में लाखों के दांव लग रहे हैं और फड़ संचालक की नाल का आंकड़ा लाख लाख रुपए करके अब करोड़ पर पहुंच गया है। सूत्रों की माने तो बीते दिनों से लेकर आज तक 90 लाख से ऊपर की नाल काटी गई है..? आज इसका आंकड़ा करोड़ के पार पहुंचने की संभावना है।
जिम्मेदार क्यों हैं मौन..?
ताअज़्जुब इस बात का है कि इस जुआं फड़ की सूचना पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिले के मीडिया के पास है। लेकिन स्थानीय जिम्मेदार महकमा इस ओर से नजर क्यों फेरे हुए हैं। इसको लेकर अब चर्चा का बाजार गर्म है विभागीय कार्रवाई की बात करें तो पुलिस द्वारा लगातार छोटे-मोटे जुआं फड़ पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन इस फड़ से नजर फेरे रहने की वजह से कई सवाल और अफवाह का दौर शुरू हो गया है…! कि आखिर इस फड़ पर कार्रवाई कब होगी?
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









