स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा- SP द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शस्त्र रखने वाले व्यक्तियो के विरूध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में अवैध शस्त्र रखने वाले लोगो के विरूध प्रभावी कार्यवाही करने हेतू एक विशेष टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये थे।
इसी दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पाठाढाना चंदनगांव में पाठाढाना निवासी निलेश उईके उसकी कमर में पिस्टल लेकर घुम रहा है। जो कोई अप्रीय घटना घटित कर सकता है। जिसने फुल बाहे की ग्रे रंग कि सर्ट एवं आसमानी रंग का जिन्स पहना है। सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी निलेश पिता राजेश उईके उम्र 29 साल के कब्जे से उसकी कमर में रखा एक देशी पिस्टल (कट्टा) चालू हालत मे एवं जेब से 02 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर पूछताछ करने पर निलेश उईके के द्वारा बताया की उसने यह पिस्टल और राऊण्ड 50 हजार रूपये में दिव्यांशु कपाले निवासी चर्च कमपाउण्ड से खरीदा था। पुलिस टिम के द्वारा दिव्यांशु कपाले को पकडकर पूछताछ करने पर उसने 10 हजार रूपये कमाने के लिये यह पिस्टल योमेश उर्फ यश पटेल निवासी चौकसे कालोनी से 40 हजार रूपये में खरीदी कर 50 हजार रूपये में बेचना बताया। पुलिस टिम के द्वारा योमेश पटेल को पकडकर पूछताछ करने पर उसने यह पिस्टल 5 हजार रूपये कमाने के लिये अनुराग उर्फ हर्ष तिवारी निवासी पंचशील कालोनी गुलाबरा से 35 हजार रूपये में खरीद कर 40 हजार रूपये में बेचना बताया। पुलिस टिम के द्वारा अनुराग तिवारी को पकडकर पूछताछ करने पर उसने यह पिस्टल और राऊण्ड रेहबर खान निवासी बैल बाजार वाले से 25 हजार रूपये में खरीद कर 10 हजार रूपये कमाने की नियत से 35 हजार रूपये में बेचना बताया। पुलिस टिम के द्वारा रेहबर की तलाश की गई जो अभी फरार है। पकडाये गये आरोपीगणो के विरूध अपराध क्रमाक 653/25 धारा 25 (1) (1-क) आम्स एक्ट 3(5) बी एन एस का पंजीबद्द कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. निलेश पिता राजेश उईके उम्र 29 साल निवासी पाठाढाना चन्दगांव छिन्दवाडा
(02) दिव्यांशु कपाले पिता मधुकर कपाले उम्र 19 साल निवासी चर्च कमाउण्ड थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा
(3) योमेश उर्फ यश पिता विरेन्द्र पटेल उम्र 22 साल निवासी चौकसे कालोनी थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा
(4) अनुराग उर्फ हर्ष पिता मनीश तिवारी उम्र 23 साल निवासी पंचशील कालोनी गुलाबरा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा ।
जप्त मसरूखा – 01 एक देशी पिस्टल (कट्टा) चालू हालत मे किमती 45000 हजार रूपये का
02 – 02 नग जिन्दा कारतूस किमती 5000 हजार रूपये के जुमला मसरूखा 50000 हजार रूपये का अपराधिक रिकार्ड । गिरफ्तार आरोपी अनुराग तिवारी के विरूध हत्या, अवैध पिस्टल रखने के अपराध पंजीबद्द है। एवं आरोपी दिव्यांशु कपाले के विरूध मारपीट का अपराध पंजीबद्द आरोपी योमेश उर्फ यश पटेल के विरूध मारपीट का अपराध पंजीबद्द है।
महत्वपूर्ण भूमिका – आरोपी को पकडने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, सउनि सुरेन्द्र प्रताप यादव, आरक्षक अमित तोमर, आर सागर डहेरिया, आर विकाश बैस थाना कोतवाली , सायबर सेल से प्रआर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।
KBP NEWS.IN
….जाहिद खान
9425391823








