स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- पांढुरना जिले के सौसर क्षेत्र में संचालित हो रहे जुआं फड़ को लेकर पुलिस अब तक बेखबर है..? इधर दिवाली पर जुआं फड़ नियमित रूप से सजाए जा रहे हैं। बीती रात सौंसर के जोगनीखापा में एक बड़ा जुआं संचालित किया गया। जिसके लिए फड़ संचालक के द्वारा पूरी व्यवस्था की गई थी। जिसमें जुआरियों को फड़ तक ले जाने के लिए वाहनों की और भोजन की भी व्यवस्था कराई गई थी।

जानकारी के अनुसार जोगनीखापा के पास एक मंदिर के समीप जुआरियों के वाहन खड़े कराए गए थे। इसके बाद फड़ संचालक के द्वारा मुहैया कराए गए वाहनों से उन्हें फड़ स्थल तक ले जाया गया था। यह फड़ खुले स्थान में लगा था, जहां जुआ खेलने वालों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। होटल से उनके लिए बाकायदा भोजन बुलाया गया था।
गौरतलब हो कि लाखों की नाल काटने वाले इस फड़ संचालक पर अब तक पुलिस नकेर कसने में नाकामयाब साबित हुई है। कुछ दिनों पहले नाटकीय ढंग से जुआरियों पर कार्रवाई कर एक मामला पंजीबद्ध किया गया था..! लेकिन जुआ फड़ पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है? जबकि इस जुआं फड़ में प्रतिदिन लाखों की नाल काटी जा रही है और इसकी खबर क्षेत्र के आम नागरिकों सहित अन्य लोगों को भी है! बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई करने में नाकामयाब साबित हो रही है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








