स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा- बीती 23 अक्टूबर को शिवराम पिता मनीराम उइके निवासी राहीवाड़ा चौकी सिंगोड़ी थाना अमरवाड़ा ने रिपोर्ट किया कि मेरे पिता (मृतक) मनीराम उइके मेरी माँ और छोटे भाई शिवप्रसाद उइके के साथ रहते थे। जिनकी दिनांक 22 अक्टूबर की रात्रि मे मृत्यु हो गई है। पिता के शरीर पर कान मे, गले मे एवं नाक मे चोट के निशान दिखाई दे रहे है। मृतक की मृत्यु संदेहास्पद होने से मृतक का पी एम कराया गया। मर्ग जाँच में आये साक्ष्य एंव डाँ द्वारा शॉर्ट पी एम रिपोर्ट में गला घोंटने से मृत्यु होना पाया गया। पुलिस ने अप.क्र. 799/25 धारा 103(1) ,3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन तथा अनु.अधि. (पु.) अमरवाडा श्रीमती कल्‍याणी बरकडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के द्वारा मामला गंभीर प्रकृति का होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी/पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। मृतक के परिजनो से मृतक की पत्नि फूलवती उइके उम्र 55 वर्ष एवं पुत्र शिवप्रसाद उइके उम्र 25 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

तब उन्होने बताया कि मृतक अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह करता था और आए दिन झगड़ा विवाद करता था जिससे वह परेशान हो गए थे। 22 अक्टूबर की रात करीब 09 बजे मृतक की पत्नि जब खेत से वापस आई तब भी मृतक ने अपनी पत्नि एवं पुत्र से झगड़ा मारपीट करना शुरू कर दिया । तब मृतक की पत्नि और पुत्र ने गमछे से मृतक का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिए। आरोपी से घटना के दौरान प्रयुक्त गमछा एवं अन्‍य भौतिक साक्ष्‍य विधिवत् जप्त किये गये। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

(1) फूलवती पति मनिराम उइके उम्र 55 वर्ष,
(2) शिवप्रसाद पिता मनीराम उइके उम्र 25 वर्ष दोनो निवासी ग्राम राहीवाड़ा चौकी सिंगोड़ी थाना अमरवाड़ा

इनकी रही खास भूमिका…
थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे, चौकी प्रभारी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, म.आर. दिव्या बिसेन, आर. गुरमुख बघेल, आर. सूरज सिंह, आर. ओमकार, आर. पीयुष,आर. उमाशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × 1 =