स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- इन दिनों जिला अस्पताल के जो हाल हैं उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां कोई पुरसान-ए-हाल नहीं… जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही अब इस हद तक पहुंच गई है कि लाखों की लागत से लगे फायर हाइड्रेंट सिस्टम भी सही सलामत नहीं बचे हैं। हालत यह है कि खुदा ना खस्ता यहां कोई आग लगने की घटना घटित होती है तो आग बुझाने के लिए फायर सिस्टम केबल शोभा की सुपारी साबित होगा। क्योंकि यहां लगे फायर हाइड्रेंट सिस्टम का फायर होस रील पाइप ही चोरी हो गए हैं।

दरअसल छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के मातहत चलने वाले जिला अस्पताल में शासन द्वारा करोड़ों की सुविधा मुहैया कराई गई है। यहां लगभग 600 मरीज के इलाज की व्यवस्था है और बहुत ही हाईटेक सुविधा उपलब्ध है..? लेकिन यह सब सुविधा कागजी साबित हो रही है। कभी यहां कमीशन कोरी के चलते डॉक्टर मरीज को कोड वर्ड में दवा लिखकर अपने पसंदीदा मेडिकल स्टोर में भेजते हैं। तो कभी इलाज न करते हुए नागपुर की ओर रवाना कर देते हैं। अब ताजा मामला फायर सेफ्टी सिस्टम का सामने आया है।

शासन प्रशासन के द्वारा यहां लाखों की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम लगवाया गया है। यह सिस्टम पूरे अस्पताल की पांचो मंजिलों में लगा हुआ है लेकिन अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही का नतीजा यह है कि पांचो मंजिलों के फायर सेफ्टी सिस्टम का फायर होस रील के पाइप ही चोरों ने काट कर ले गए और इधर अधिकारियों को इसकी भनक भी नहीं है।

अधिकारियों को खबर नहीं…
जिला अस्पताल के फायर हाइड्रेंट सिस्टम का फायर होस रील पाइप चोरी होने को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन इस पर अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। जो बताता है कि अधिकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर कितने लापरवाह हैं।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    7 − six =