स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे एवं श्रीमती भारती जाट अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चौरई द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने के आदेश निर्देश के पालन में रविवार को मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार उल्हावाड़ी रोड पर महुआ झाड़ के नीचे कुछ लोग 52 ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना बिछुआ पुलिस स्टाफ एवं मुखबिरों के सहयोग से उल्हावाडी रोड पर घेराबंदी कर 5 आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार कर 52 ताश के पत्ते एवं नगदी 12300/- रुपये जुआ लगवाडी की रकम जप्त किया। आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध क्र 400/25 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियो में नरेन्द्र सिंह पिता कुबेरसिंह ठाकुर उम्र 41 साल निवासी ग्राम उल्हावाड़ी थाना बिछुआ, सियाराम पिता रामख्याल चौरिया उम्र 21 साल निवासी ग्राम नवेगांव थाना चांद, दीपक उर्फ चिंटू पिता भुवनसिंह ठाकुर उम्र 42 साल निवासी ग्राम उल्हावाड़ी, ओमप्रकाश पिता फग्गू चौरे उम्र 29 साल निवासी ग्राम नवेगांव थाना चांद, बसंत पिता गोपाल अमरोदे निवासी नवेगांव गोंड़ थाना चांद को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी सतीश उइके, प्र. आर. प्रमोद धुर्वे, आर. फुलभान परते, आर. राकेश उइके, आर. राकेश सेवटकर की खास भूमिका रही।
KBP NEWS.IN
… हरिओम रघुवंशी, चांद
संपर्क – 9425391823








