स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा और नया जिला पांढुरना के विकासखंड क्षेत्र में मुखेड़ में आज एक बड़ी घटना घटित हुई जहां एक सरकारी कुएं के फिसलने से महिला मलबे में दब गई इसके बाद सूचना पर मुखेड़ पुलिस सहित एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए स्थल पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गुबरेल के ग्राम भोरतलाई गांव के सरकारी कुएं के अचानक धसने से कुएं के मलवे के साथ महिला भी कुएं मे गिर गई। महिला का नाम कचरा बाई उम्र 70 बताया जा रहा है। सूचना पर मोहखेड़ थाना प्रभारी खेलचंद पटेल दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे, घटना की गंभीरता को देखते हुए एन डी आर एफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है, जिसके द्वारा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। कुआं चारों तरफ से मालवे के साथ धसते जा रही है कारणवश रेस्क्यू ऑपरेशन करने में परेशानी जा रही है। फिलहाल टीम द्वारा रेस्क्यू जारी है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two × four =