स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/बिछुआ- जिले में लापता बच्चों की खोज के लिए चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत बिछुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन में थाना बिछुआ पुलिस ने दो नाबालिग बच्चीं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा है।
भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी विशेष निर्देशों के तहत जिले में चल रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी चौरई (पुलिस) भारती जाट और थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश उईके के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। इस टीम ने साइबर सेल छिंदवाड़ा की मदद से अपहृत नाबालिग को सफलता पूर्वक खोज निकाला। पहला मामला- अपराध क्रमांक 253/2023 धारा 137(2) BNS के तहत अपहृत एक बालिका को मंगली पेठ सिवनी से दस्तयाब किया गया। दुसरा मामला- 412/25 137(2) BNS के तहत अपह्रत एक बलिका को नागपुर महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया। सकुशल बरामदगी से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और आभार व्यक्त किया है।

टीम को मिलेगा पुरस्कार…
इस सफल अभियान पर पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्पूर्ण टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिछुआ थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश उईके, प्रधान आरक्षक प्रमोद धुर्वे, आरक्षक सुमित बैंस, राकेश उईके, उमेश शामिल हैं।
KBP NEWS.IN
*हरिओम रघुवंशी
संपर्क – 9425391823








