स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- मध्य प्रदेश में शीतलहर का विकराल रूप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और शीतलहर का यह कहर फिलहाल थमेगा नहीं.! जिसे देखते हुए विभिन्न जिलों में सुबह के समय लगने वाले स्कूलों का समय परिवर्तन किए जाने के आदेश जारी हुए हैं। इसी के तहत छिंदवाड़ा कलेक्टर द्वारा सुबह लगने वाले स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किए गए हैं, जो की तत्काल प्रभाव से अमल में लाए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, मान्यता प्राप्त एवं शिक्षा मंडल से संबंधित स्कूलों को तत्काल प्रभाव से इस आदेश का पालन करना होगा। आदेश के अनुसार सुबह 8:30 बजे के पहले कोई भी स्कूल संचालित नहीं किए जाएंगे। कलेक्टर द्वारा यह आदेश बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए और बढ़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप के मद्देनजर आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के साथ ही कई स्कूलों ने अपने समय में परिवर्तन किया है।
गौरतलब हो कि छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर दिनों दिन जोर पकड़ रही है। जिसको देखते हुए आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तो वहीं सुबह लगने वाले स्कूलों के समय के हिसाब से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर हो रहा है। इसे देखते हुए सुबह लगने वाले स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one + twenty =