स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- कांग्रेस द्वारा लगातार संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए युवा, ऊर्जावान चेहरों को मौका दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में विपक्ष की भूमिका का सशक्त निर्वाहन के साथ ही चुनाव में अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकें। इसी के चलते कांग्रेस प्रकोष्ठ और अन्य अनुसांगिक संगठनों में युवा चेहरों को मौका दिया जा रहा है।

इधर छात्र राजनीति की बात हो या फिर युवा राजनीति, दोनों ही संगठनों में ऊर्जावान युवा नेताओं को अवसर दिए गए हैं। तो वहीं कांग्रेस के महत्वपूर्ण संगठन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में भी युवा ऊर्जावान कांग्रेस नेता हाजी अहबाब उद्दीन खान को छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर निश्चित रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ न केवल मजबूत होगा, बल्कि बड़े विस्तार की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस संगठन का अहम प्रकोष्ठ में से एक है। जिसमें लंबे समय बाद युवा और ऊर्जावान चेहरे को मौका दिया गया है। जिससे साफ है कि अहबाब उद्दीन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और भी ज्यादा मजबूत और कारगर साबित होगा। आपको बता दें नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अहबाब उद्दीन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमालुद्दीन लाल साहब के बेटे हैं और वे कांग्रेस की राजनीति से- शुरू से जुड़े हुए हैं। उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस जनों और जिले के विभिन्न समुदाय के लोगों ने बधाई प्रेषित की है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    6 − 3 =