स्टेट डेस्क/नैनपुर- नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रमुख बाजार क्षेत्र एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। लंबे समय से सड़कों, नालियों और चबूतरों पर किए गए अवैध कब्जों के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी एवं नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा अस्थायी दुकानें, ठेले, टीन शेड और अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः कब्जा करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि नगर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए प्रशासन से नियमित निगरानी की मांग की है।

KBP NEWS.IN
…जग्गा कुरैशी, नैनपुर

संपर्क – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two × 3 =