स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- 29 दिसंबर को ग्राम रमपुरी दावाझिर में मारपीट होने की सूचना मिलने पर सूचना तस्दीक हेतु मौके पर थाना चांद पुलिस द्वारा सूचना तस्दीक की गई जहां फरियादिया लच्छो बाई पित शंकर इनवाती निवासी ग्राम दावाझिर द्वारा बताया गया कि मेरे बड़े लड़के महासिंह इनवाती की मृत्यु होने के बाद से मैं बड़ी बहु सोनवती के साथ रहती हूं, मेरे पति शंकर इनवाती मंझले लड़के जयसिंह इनवाती के साथ रहते थे, कि आज 29.12.2025 के रात 08 बजे मुझे पता चला कि मेरे पति शंकर को मेरा लड़का जयसिंह ने मारपीट किया है तब मैं अपनी बड़ी बहु सोनवती के साथ जाकर देखी तो, मेरे पति शंकर घर के अंदर जमीन पर पड़े हुये थे, और उसके उपर चादर ढका था, तब मेरी मंझली बहु सकरवती ने बतायी कि करीब 04 बजे दिन में बाड़ी में छुई बीन रही थी और ससुर शंकर इनवाती थोड़ी दूरी पर बैठे थे उसी पति जयसिंह आये और ससुर शंकर को बहुत गंदगी कर परेशान करता रहता है कहकर हाथ थप्पड़ से मारा फिर वहीं पर पड़ी लकड़ी से को उठाकर ससुर शंकर को लकड़ी से मारपीट किया जो चोट लगने के कारण ससुर शंकर वहीं गिर गया था, जिसे मैंने और पति जयसिंह ने उठाकर घर के अंदर लाये और नीचे जमीन में लेटा दिये थे करीबन एक घंटा तक चोट लगने से दर्द होने के कारण ससुर शंकर कांख रहे थे, और खतम हो गये है, बहु के बताने पर मैंने चादर उठाकर देखी तो मेरा पति शंकर मृत अवस्था में जमीन में पड़ा था, उपरी चोट दोनों कोहनी की दिख रही थी और पति शंकर इनवाती की मृत्यु हो गयी थी। मेरे पति शंकर की मृत्यु मेरे लड़के जयसिंह इनवाती के द्वारा लकड़ी से मारपीट करने से आयी चोट के कारण हुर्इ है। की रिपोर्ट पर देहाती नालसी क्र. 00/25 धारा 103(1) बीएनएस लेख कर असल अपराध क्रमांक 533/25 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं मुखबिर सूचना पर आरोपी बेटे को उसके घर के पीछे तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
♦️विवेचना कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्रीमति भारती जाट अनुभाग चौरई के नेतृत्व मे चांद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी द्वारा आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु टीम गठित की गई ।
♦️जप्त सम्पत्ति-
घटना मे प्रयुक्त लाठी
♦️गिरफ्तार आरोपी-
जयसिंह इनवाती पिता शंकर इनवाती निवासी ग्राम दावाझिर थाना चांद जिला छिन्दवाडा
♦️पुलिस टीम-
प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी थाना प्रभारी थाना चांद, उनि पीसी राठी, सउनि एल.पी. गुप्ता, आरक्षक सुरेन्द्र बघेल, विवेक बघेल, संदीप बघेल की अहम भूमिका रही है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








