स्टेट डेस्क, छिन्दवाड़ा/बिछुआ- छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड अंतर्गत किशनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटित हुई। जहां टाइगर के हमले से एक किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बलराम डेहरिया पिता फकीरा डेहरिया के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलराम डेहरिया प्रतिदिन की तरह रात में मोटर चालू करने अपने खेत गए थे, तभी घात लगाए बैठे टाइगर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। टाइगर के अचानक हुए हमले से किसान को संभलने का मौका नहीं मिला और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
KBP NEWS.IN
… हरिओम रघुवंशी*
संपर्क – 9425391823








