स्टेट डेस्क/नैनपुर- नैनपुर के वार्ड नं – 10 में 31 दिसम्बर की रात्रि एक व्यक्ति के घर मे उपद्रव और तोड़फोड़ की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद को लेकर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने 3 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। वारदात में शामिल फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया। मामला नैनपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर का है, जहां पीड़ित शिव तिवारी के घर मे घुसकर आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ की थी। घर में रखा टीवी, घर का दरवाजा और पलंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।
एस डी ओ पी मनीष राज ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
KBP NEWS.IN
…जग्गा कुरैशी*
9617682085
संपर्क – 9425391823








