स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- सच्चिदानंद सेवा समिति विवेकानंद कॉलोनी द्वारा श्री शिर्डी साई मंदिर में बाबा की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिव्य रजत समारोह रथ यात्रा एवं श्री शिरडी साई पादुका यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बैठक की गई।

यह उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से शिरडी साई मंदिर से दिव्य रथ यात्रा निकाली जा रही है, सच्चिदानंद सेव् समिति के कार्यक्रम सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि धर्म नगरी छिंदवाड़ा के लिए यह अद्भुत एवं अविस्मरणीय क्षण है शिरडी साई संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने श्री शिरडी साई संस्थान की पूज्य पादुकायें जिसे शिरडी साई बाबा ने जीवन भर उपयोग किया, उन्हें छिंदवाड़ा रथ यात्रा में भक्तों के दर्शनार्थ एवं पूजन अर्चन हेतु समिति के निर्धारित मार्ग पर दिव्य शोभा यात्रा से भ्रमण कराने की स्वीकृति प्रदान की। शोभा यात्रा में बाबा का रथ, चरण पादुकाएं, भगवान महादेव एवं श्री शिरडी साई बाबा की जीवंत झांकी तथा सिलौटा रैयतवाड़ी के जय बजरंग मंडल द्वारा सैला नृत्य तथा सरगम बैंड शोभा यात्रा के प्रमुख आकर्षण होंगे। शोभा यात्रा में पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पायजामा एवं महिलाएं पिले वस्त्रों में उपस्थित रहेंगे। रथ यात्रा के साथ पैदल, दुपाया एवं चौपाया वाहनों से भक्त सम्मिलित रहेंगे।

इस बैठक में अध्यक्ष एस. व्ही पुराणिक, संरक्षक जयंत सिरपुरकर, हेमंत वर्मा एवं सुरेश सलोडकर तथा शिव माटे, पार्षद सरिता चिंटू काले ने सम्बोधन में पवित्र पादुका एवं रथ यात्रा में सभी सम्मिलित समाजिक, धार्मिक, साहित्यिक संस्थाओं, सभी साई संस्थानों से 18 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

बैठक में शुभम कसार सुंदर कांड ग्रुप, संत गजानन गुणगान मंडल, पुराना नागपुर नाका मंडल, बजरंग मित्र मंडल, संगीत रामायण मंडल, महाराष्ट्र मंडल, विप्र महाराष्ट्र मंडल, जिला माली समाज, कुम्भकार प्रजापति समाज, जिला मांग मातंग समाज, स्व. केसरी चंदेल अक्षत सम्मान समारोह समिति, वीर शैव लिंगायत समाज, महाराष्ट्रियन सोनी समाज, मुस्लिम समाज तथा महिला मंडल की प्रमुख उपस्थिति रही। सच्चिदानंद सेवा समिति ने सभी धर्म प्रेमी समुदाय से दिव्य पादुका रथ यात्रा में उपस्थित होकर पुण्यार्जन का आग्रह किया।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 + fifteen =