स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की चपेट में आम नागरिकों सहित पुलिस कर्मी भी आ रहे हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले दिनों दिन बढ़ रहे हैं, जिससे बड़े सड़क हादसे दरपेश हो रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा के चांद थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां नशे की हालत में वाहन दौड़ा रहे युवक की लापरवाही से एक डीएसपी और एस आई दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में उन्हें छोटे आई हैं।
जानकारी के अनुसार चांद के पेंच नदी पुल के पास नशे की हालत में बोलेरो वाहन चालक ने पुलिस अधिकारी के निजी वाहन को उस समय जोरदार टक्कर मारी जब वे प्रशासनिक कार्य से लौट रहे थे। इस भिड़ंत में पुलिस सवार वाहन सहित आरोपी का वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं घटना में पुलिस के निजी वाहन में सवार डीएसपी चांद थाना प्रभारी ललित बैरागी और सब इंस्पेक्टर प्रेमचंद राठी घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं घटना में आरोपी वाहन चालक 21 वर्षीय रामानंद मैसकोले पिता गन्नू मर्सकोले पर मामला पंजीबद्ध किया गया है, वही बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 37 टी 0374 को जप्त कर जांच में लिया गया है।
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद*
संपर्क – 9425391823








