स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाड़ीबाड़ा में रात लगभग 8 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई वही एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार चौरई के नवेगांव निवासी मृतक युवती और एक युवक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 28 ZJ 9554 से शंकरवन मेला घूमने गए थे, जहां से लौटते वक्त ग्राम बाड़ीबाड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में स्थल पर ही युवती की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

KBP NEWS.IN
… हरिओम रघुवंशी, चांद*

संपर्क – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four + one =