स्टेट डेस्क, छिन्दवाड़ा/चांद- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक मां ने ही अपनी छोटी सी बच्ची का गला घोट कर हत्या कर दी। घटना बीती 10 जनवरी की बताई जा रही है।
प्रार्थी रामदास पिता कुंजीलाल चौरिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम परसगांव थाना चांद द्वारा रिपोर्ट कराई गई कि उसकी ढाई साल की बच्ची मंजीता चौरिया की अज्ञात कारणो से मृत्यु हो गई है, रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया। जांच में आये साक्ष्यो के आधार पर मृतिका की मृत्यु गला घोटकर होना पाया गया। जो संदेह के आधार पर मृतिका की मॉं संगीता चौरिया से पूछताछ पर खुलासा हुआ कि उसने ही बेटी मंजीता चौरिया उम्र 2 वर्ष 05 माह की परेशान करने की वजह से क्रोधित होकर टेंशन मे आकर हत्या करने के उद्देश्य से कान मे बांधने वाली रुमाल से गला घोटकर एवं हाथ से गला दबाकर हत्या की है। जिस पर से गत 13.01.2026 को अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपिया को गिरप्तार कर माननीय न्यायलय मे पेश कर आरोपिया को जिला जेल भेजा गया।
विवेचना कार्यवाही…
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्रीमति भारती जाट अनुभाग चौरई के नेतृत्व मे चांद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी द्वारा आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु टीम गठित की गई। जिसके बाद यह सफलता हासिल हुई। जिसमें प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी थाना प्रभारी थाना चांद, उनि सावनलाल भलावी, आरक्षक विवेक बघेल, संदीप बघेल, म.आर. सोनम बघेल, सोनू सनोडिया की अहम भूमिका रही है।
KBP NEWS.IN
… हरिओम रघुवंशी, चांद*
संपर्क – 9425391823








