स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चांद – छिंदवाड़ा के बिछुआ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब गुमतरा गांव निवासी राजकुमार पिता सीताराम कहार की टाइगर के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना बीती मध्यरात्रि की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार कहार किसी आवश्यक कार्य से गांव के समीप निकले थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकले टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से टाइगर की गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों को रात के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद*

संपर्क – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    19 − 12 =