स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा में बीते कुछ दिनों से जमीनों की खरीद फरोख्त पर राजनीतिक कमीशन खोरी की चर्चाएं आम थी! लेकिन यह चर्चा उस दिन खास हो गई, जब एक आदिवासी किसान ने कलेक्टर और एसपी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पर दबाव बनाकर राजनीतिक रूप से अवैध पैसा वसूली की शिकायत की थी। इस मामले ने उस समय और जमकर तूल पकड़ा, जब आदिवासी की जमीन खरीदने वाले दूसरे किसान ने एसपी को लिखित शिकायत दी। जिसमें उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष और अन्य पर आदिवासी की जमीन खरीदी के एवज में 15 करोड रुपए की राजनीतिक वसूली के आरोप जड़े… शिकायत यहीं नहीं थमी है। शिकायत में कई गंभीर तथ्य सामने आए जिसमें शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया है कि उक्त राजनीतिक रूप से वसूली करने वालों के द्वारा दबाव बनाने के लिए मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ वाहन का इस्तेमाल किया गया और अनावेदकों के द्वारा कहा गया कि उक्त वाहन में प्रशासनिक अधिकारी और लोकायुक्त के असिस्टेंट बैठे हुए हैं..? आप या तो मांगी गई राशि दो या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहो..? शिकायतकर्ता ने आरोपो से संबंधित ऑडियो और कुछ वीडियो सहित फोटोग्राफ्स भी शिकायत के साथ पेनड्राइव के माध्यम से जमा की है। इस शिकायत के बाद छिंदवाड़ा में पत्रकार वार्ता आयोजित कर तमाम तथ्य पत्रकारों को भी दिए गए हैं।

दरअसल सारा मामला छिंदवाड़ा से लगे ग्राम मालहनवाड़ा में आदिवासी जमीन खरीदी बिक्री से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में आदिवासी किसान गोकुल उर्फ गोकल ऊईके के द्वारा विधिवत कलेक्टर से परमिशन लेकर बेची गई थी, और विधिवत इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई। ज़मीन खरीदने वाले किसान और व्यवसाई आवेदक अल्फाज शाह उर्फ गोलू ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने यह जमीन कलेक्टर गाइडलाइन में दर्शाई गई जमीन की कीमत से अधिक कीमत में खरीदी है और किसान ने यह जमीन स्वयं और अपने बेटों के इलाज के लिए बेची थी, इसके तमाम मेडिकल साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए। आवेदक अल्फाज शाह और समीर खान ने पत्रकारों को बताया कि जमीन खरीदी बिक्री के कई महीनो बाद उनसे अब 15 करोड रुपए की राजनीतिक वसूली का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरावेन उर्फ देवीराम भलावी और उपाध्यक्ष आजाद कुरेशी एवं अन्य के द्वारा उन्हें तरह-तरह की धमकियां देकर कहा गया कि आपने उक्त जमीन गैर कानूनी ढंग से खरीदा है..? इसलिए 15 करोड रुपए दो..? नहीं तो आपके ऊपर पुलिस थाने में मामला पंजीबद्ध कराया जाएगा, साथ ही फेसबुक इंस्टाग्राम में आपके खिलाफ भ्रामक जानकारियां देकर बदनाम कर छबी धूमिल की जाएगी, साथ ही आरोप लगाया गया है कि उक्त राजनीतिक वसूली के नाम पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ वाहन दिखाया गया और कहा गया कि उस वाहन के अंदर प्रशासनिक अधिकारी और लोकायुक्त के असिस्टेंट बैठे हुए हैं। यदि आप पैसा नहीं देते हो तो आप पर बड़ी कार्रवाई होगी..? सवाल यह उठता है कि इस अवैध वसूली के प्रपंच में क्या कोई अधिकारी भी सामिल है? या फिर अधिकारियों की छवि को भी धूमिल किया जा रहा है। यह जांच उपरांत स्पष्ट हो पाएगा…

आवेदक गणों ने उक्त आरोपों के ऑडियो वीडियो और फोटो पुलिस अधीक्षक सहित मीडिया के समक्ष भी प्रस्तुत किया है। जिसमें उक्त 15 करोड़ की वसूली के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं साथ ही वह वाहन जिसमें मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है उक्त वाहन की फोटो भी उपलब्ध कराई गई है। पीड़ितों ने बताया कि वसूलीकर्ता अपने आप को अधिवक्ता भी बता रहे हैं…? जिसमें देवरावेन उर्फ देवी राम भलावी, आजाद कुरेशी और मोहित खान का नाम शामिल है। बहरहाल पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से उक्त मामले की जांच कर न्याय दिलाने और पीड़ितों सहित उनके परिवारों और साथियों की सुरक्षा की मांग की है। दूसरी तरफ अनावेदक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी उर्फ देवीराम भलावी ने आरोपी को झूठा करार दिया है।

झूठी शिकायत कर- फंसा देंगे…
शिकायतकर्ता अल्फाज शाह और समीर खान ने बताया कि उन्हें कई किस्म से झूठी शिकायत कर फसाने की धमकी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें और हमारे परिवार के सदस्यों को अनावेदक गणों द्वारा महिला अपराध, एससी एसटी सहित अन्य मारपीट व अन्य अपराधों में फसाने की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

जिला अधिवक्ता संघ से शिकायत…
पीड़ित अल्फाज शाह ने जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है। जिसमें अनावेदकों के द्वारा स्वयं को अवैध वसूली के दौरान अधिवक्ता बताया जा रहा है और 15 करोड रुपए की अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। जिस पर उन्होंने अनावेदकों के विरुद्ध कार्रवाई करने और प्रतिबंधित किए जाने का निवेदन किया है। शिकायतकर्ता ने जिला अध्यक्ष के समस्थ आवेदक और अनावेदक के बीच हुए वार्तालाप की रिकॉर्डिंग का पेनड्राइव भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि मध्य प्रदेश अधिवक्ता संघ, उच्च न्यायालय जबलपुर को भी प्रेषित की है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    five × three =