स्टेट डेस्क – लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा के दो फाड़ क्या हुए, अवैध अवैध कारोबारियों के दिन पलट गए! दरअसल छिंदवाड़ा जिला से सौसर और पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र अलग कर एक नया जिला बना दिया गया है। ऐसे में अब इस क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के द्वारा निर्भीक होकर गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है…

दरअसल बीते लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध कारोबारी अपने फड़ का संचालन कर रहा है, मगर ताअज्जुब इस बात का है कि आम जनता को इस जुंआ फड़ की खबर है लेकिन पुलिस अनजान बनी हुई है? सौसर विधानसभा क्षेत्र में सजने वाले इस जुंआ फड़ में 52 परियों यानि 52 ताश के पत्तों का खेल, अब लगवाड़ी की सीमा पार कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस जुआ फड़ में लाखों की नाल काटी जा रही है और करोड़ों रुपए के दाव लग रहे हैं। यहां महाराष्ट्र सहित आसपास के कई जिलों के जुआरी पहुंच रहे हैं। जिन्हें खाने पीने की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है…?

सूत्र बताते हैं कि इस जुंआ फड़ में प्रतिदिन करोड़ों रुपए के दांव फेंके जाते हैं और लाखों की नाल काटी जा रही है। यहां जुआरियों को पूरी सुरक्षा का दवा किया जाता है और सुरक्षा दी भी जा रही है! क्योंकि इस जुंआ फड़ के आसपास कोई भी पुलिस वाला फटकता तक नहीं है? सवाल यह है कि पुलिस को इस जुंआ फड़ की जानकारी क्यों नहीं है? जबकि आम जनता में इस जुंआ फड़ की चर्चा आम है!

KBP NEWS.IN

संपर्क – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × 3 =