स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/ चांद- छिंदवाड़ा के चाँद थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया स्थित HFDL कंपनी की फैक्ट्री में बिहार निवासी मजदूर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना बीती दोपहर को हुई, जब वह खाना खाने कमरे में गया और देर तक न लौटा। साथियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह गमछे से पंखे से लटका मिला। मृतक पिछले एक महीने से यहां काम कर रहा था… उसके पिता रोशन ताती भी इसी फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। उन्होंने चाँद थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला दिखाई दे रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि इस क्षेत्र में पहले भी 4-5 ऐसी घटनाएं हो चुकीं हैं इस वजह से मौत पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद
संपर्क – 9425391823









