स्टेट डेस्क – छिंदवाड़ा-पांढुर्णा और सौसर… ये तीन क्षेत्र ऐसे हैं जहां लगातार जुआरियों ने अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा है… इसमें छिंदवाड़ा को छोड़ दें तो, सौसर और पांढुर्णा लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं…? यहां लगातार करोड़ों की नाल काटी जा रही है? आलम यह है कि अब इक्का बेगम बादशाह पर करोड़ों के दांव लग रहे हैं और यह सब हो रहा है पांढुर्णा पुलिस की नाक के नीचे…

दरअसल बीते लंबे समय से पांढुर्णा जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र और मोहगांव थाना क्षेत्र में जुआरियों की आवाजाही, कई सवालों को खड़ा कर रहे हैं… आम नागरिकों सहित बुद्धिजीवी और राजनेताओं को भी इसकी खबर है! मगर सवाल यह उठता है कि पुलिस इस पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है? देखा जा रहा है कि पुलिस की अनदेखी के चलते यह जुआ फड़ अब करोड़ों की नाल तक पहुंच गया है…. क्योंकि यहां पर फड़ संचालक सुरक्षा की गारंटी के साथ ही सुविधाएं भी मुहैया करा रहा है..! इसके चलते यहां बेधड़क नाल काटी जा रही है…

अगले अंक में हम आपको दिखाएंगे कि फड़ संचालक द्वारा जुआरियों को किस तरह की और कौन कौन सी सुविधाएं दी जा रही है, साथ ही सुनाएंगे- फड़ संचालक द्वारा जुआरियों को सुरक्षा की क्या और किस नाम की गारंटी दे रहा है…

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × five =