मध्यप्रदेश व अमरावती (महाराष्ट्र राज्य) के जुआडियों पर छिन्दवाडा (थाना देहात) पुलिस टीम की बडी कार्यवाही…

नगदी 3,10,300/- रु. सहित 23 नग मोबाईल व 05 नग कार किया जप्त

स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा देहात थाना क्षेत्र में बीती रात करोड़ों का जुआं फड़ संचालन हो रहा था जिसमें दर्जनों नामी जुआरियों का पूरा गिरोह लाखों के दाव लगा रहा था… छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक को मुखबिर की सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम की कारवाई में 23 जुआरियों को दबोचा गया है… इनमें MAHARASHTRA के अमरावती सहित मध्य प्रदेश के जुआरी शामिल हैं, लेकिन इन सबके बीच मुख्य सरगना भागने में कामयाब रहे हैं..? सूत्रों की माने तो भागने वाले जुआरी फड़ का संरक्षण तो करते थे साथ ही जुआं खेलने के लिए जुआरियों को आमंत्रित भी यही लोग किया करते थे… छिंदवाड़ा पुलिस की इस पूरी कार्रवाई के बाद शहर के गलियारों में एक नेता जी की चर्चा जमकर हो रही है…! कहा जा रहा है कि इनके संरक्षण में फड़ संचालन हो रहा था और इन्हें रोज की रकम भी दी जा रही थी..? नेता जी को प्रतिदिन की मोटी रकम इसलिए दी जा रही थी ताकि फड़ पर पुलिस कार्रवाई न हो..? लेकिन इसके बाद भी बड़ी कार्रवाई होने के बाद से जुआरियों में नेताजी को लेकर गुस्सा भड़का हुआ है..! पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद पत्रकार वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया है…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13.03.2026 को भ्रमण के दौरान काराबोह रिंगरोड बायपास तरफ एक बहुत बडी संख्या में ताश के पत्तो का जीत हार का दाव लगाकर धनार्जन करने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में डीएसपी ललित बैरागी द्वारा थाना देहात व कोतवाली के पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया । 13.03.2026 के दरम्यान रात्रि काराबोह रिंगरोड बायपास में दबिश / घेराबंदी कर 23 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे फड से कुल नगदी 3,10,300/- रुपये, ताश के 52 पत्ते, 23 नग मोबाईल एवं 05 नग कार मिली। जिन्हें विधिवत समक्ष गवाहों के जप्त किया जाकर सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियो के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।

महाराष्ट्र के इन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

(1) रतनाकर पिता संतोष ताकडे उम्र 56 साल निवासी वार्ड नं. नरखेड थाना नरखेड जि. नागपुर महाराष्ट्र
(2) राजू पिता दिनकर गोहे उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 गलपुरा कोटोल थाना काटोल जिला नागपुर
(3) शेखसिराज गफूर पिता शेख गफूर उम्र 35 साल निवासी नरखडे थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(4) अजय पिता राजाराम तिवारी उम्र 54 साल निवासी वार्ड नं. 13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(5) आकाश पिता महावीर चौहान उम्र 30 साल निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर
(6 ) शुभम पिता प्रकाश तायवडे उम्र 27 साल निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(7) अंकुश पिता नन्दलाल पाटिल उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं.13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(8) गौरव पिता राजू मोण्डे उम्र 22 साल निवासी मोदी दलवी थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(9) कुनाल पिता कमलाकर बरोडे उम्र 22 साल निवासी नरखेड बेलोरा थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(10) अंकुश पिता लक्ष्मण मोहोट उम्र 38 साल निवासी आदर्श नगर थाना वरुण जिला अमरावती महाराष्ट्र

छिन्दवाड़ा (म.प्र.) के आरोपी…

(01) दानेश पिता शेख नब्बू उम्र 24 साल निवासी शुकलू ढाना थाना कुण्डीपुरा (छिन्दवाडा)
(02) अम्बर पिता विनोद कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी पुराना छापा खाना वार्ड नं. 29 थाना कोतवाली
(03) शहवास खाना पिता शमशेर खान उम्र 45 साल निवासी न्यूटन थाना परासिया (छिन्दवाडा)
(04) पंकज पिता पोनु कुमरे उम्र 30 साल निवासी पोआमा थाना देहात (छिन्दवाडा)
(05) अनिकेत साहू पिता निर्मल साहू उम्र 25 साल निवासी पुराना कुण्डीपुरा थाना के पीछे छिन्दवाडा
(06) अभिषेक उर्फ अन्नु यादव पिता वीरेन्द्र यादव उम्र 22 साल निवासी सागरपेशा छिन्दवाडा
(07) अक्षय पिता सुरेन्द्र मालवी उम्र 28 साल निवासी पतालेश्वर थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाडा
(08) तनवीर शाह पिता इब्राईम शाह उम्र 38 साल निवासी पुराना बैल बाजार थाना कोतवाली छिन्दवाडा
(09) हीरालाल बाथरे पिता सुन्दरलाल बाथरे उम्र 44 साल निवासी एसएएफ कालोनी फोकट नगर छिन्दवाडा
(10) देशराज उर्फ देवा धानुक पिता छोटेलाल धानुक उम्र 36 साल निवासी चन्दनगाँव छिन्दवाडा
(11) शेख साजिद पिता शेख आबीद उम्र 35 साल निवासी नया बैलबाजार थाना कोतवाली (छिन्दवाडा)
(12) नीरज पिता कन्हैया बुनकर उम्र 34 साल निवासी ढीमराढाना थाना देहात (छिन्दवाडा)

बैतूल (म.प्र.) का आरोपी…

(01) सुभाष पिता चिन्तया हनोते उम्र 48 साल निवासी इटारसी रोड बैतूल पटेल वार्ड थाना गंज (बैतूल) इस प्रकार कुल आरोपियों की संख्या 23 है।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…

इस कार्रवाई में डी.एस.पी. ललित बैरागी, निरी. जी.एस. राजपूत, आशीष धुर्वे, उनि दुर्गेश तिवारी, महेश अहिरवार, हर्ष नागले, नारायण बघेल, सउनि राजेश रघुवंशी, संदीप राजपूत, प्र.आर. टीकाराम, युवराज, आर. सौरभ, शेरसिंह रघुवंशी, सूरज, पन्नालाल, उमेश, तरुण, ब्रजेश, कपिल, युवराज रघुवंशी, प्रवीण, सागर, चा.आर. सीताराम, चा.प्र.आर. रवि पवार, सायबर सेल आर. राहुल डोंगरे की मुख्य भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two + 2 =