स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- पांढुर्णा जिले के सौसर में इन दिनों जुआं फड़ संचालको में जुआरियों को साधने की होड़ मची हुई है। इस क्षेत्र में जहां जुआं फड़ संचालन की बात करें तो यहां फड़ संचालन का जनक प्रजीत माना जाता है, जिसके सेटअप के आगे फिलहाल कोई भी दिखाई नहीं देता है! इसी बीच इस गोरखधंधे में गोलू एवं एक अन्य की भी एंट्री हुई है जिन्होंने प्रजीत के फड़ की रौनक थोड़ी फीकी कर दी है। लेकिन इन सब के बीच एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गोलू सहित एक नेताजी भी दिखाई दे रहे हैं..!

दरअसल वायरल वीडियो में गोलू स्वयं फड़ का संचालन कर रहा है, इसमें आसपास के जिले के कई जुआरी दांव लगा रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच एक चेहरा ऐसा चर्चा में है जो की संतरांचल क्षेत्र में बड़ी राजनीति से जुड़ा हुआ है? आप फोटो में उस चेहरे को देख सकते हैं। यह हैं नगर पालिका के उपाध्यक्ष… जो गोलू के फड़ में जुआं खेल रहे हैं..? हमारे पास इस फोटो के साथ ही, जुआरियों का वीडियो भी मौजूद है जो की अधिकारियों के इंटरव्यू के साथ जल्द ही हमारे न्यूज़ चैनल में प्रसारित किया जाएगा… जिसमें और भी चेहरे आपको दिखाई देंगे, उनका भी खुलासा होगा…

बेखबरी का राज क्या है..?
सौसर और पांढुर्णा क्षेत्र में प्रजीत जुआ किंग के रूप में जाना जाता है, जिसके फड़ में कई जिलों के जुआरी लाखों के दाव लगाते हैं। ठीक उसी की तुलना में अब गोलू भी मैदान में है जिसके फंड में भी लाखों रुपए की नाल काटी जा रही है। मगर सवाल वही पुराना खड़ा होता है कि आखिर पुलिस को यह सब दिखाई क्यों नहीं देता है…? आखिर इस बेखबरी का राज क्या है?

जल्द होगा खुलासा…
हमारे डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म चाणक्य केसरी टीवी में हम उस वीडियो को जल्द ही प्रसारित करने जा रहे हैं, जिसमें गोलू अपने फड़ का संचालन कर रहा है और नेताजी सहित अन्य कई नामी चेहरे सहित कई धुरंधर यहां दांव लगा रहे हैं। इसके साथ ही जुआ किंग प्रजीत किस तरह से फड़ का संचालन करता है तमाम तस्वीरें आपके सामने होगी…

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × five =