स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा- इन दिनों मध्य प्रदेश में जिस तरह से सियासी बिसाद बिछाई जा रही है, राजनीतिक शतरंज की इस बिसाद में यदि सब सही रहा …तो छिंदवाड़ा में जल्द ही दो सांसद होंगे..? दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा के विधायक कमलनाथ से जुड़े राजनीतिक लोगों की माने तो आने वाले राज्यसभा चुनाव में कमलनाथ अपने बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ को राज्यसभा भेजने प्रयास कर सकते हैं। हालांकि राज्यसभा सांसद के दावेदारों की फ़ेहरिस्त में मध्य प्रदेश के कई दिग्गज भी सामिल हैं… इस फ़ेहरिस्त में खुद कमलनाथ का भी नाम सुर्खियों में है… लेकिन कमलनाथ अपने राजनीतिक रिकॉर्ड को देखते हुए इस चुनाव में शायद ही सामिल होंगे..! इधर नकुल नाथ का केंद्रीय नेतृत्व से जिस तरह नजदीकियां बढ़ रही हैं उससे भी कयास लगाया जा रहा है कि नकुल नाथ ही मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद का प्रबल चेहरा साबित होगा..! यदि ऐसा हुआ तो निश्चित ही इसका फायदा छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले को भी मिलेगा…
गौर हो कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है यहां से विवेक बंटी साहू सांसद है। इस सीट पर 4 से ज्यादा दशक के बाद भाजपा का सांसद निर्वाचित हुआ है, स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के बाद बीते लोस चुनाव में भाजपा को विजयश्री हासिल हुई है। इधर दशकों बाद छिंदवाड़ा संसदीय सीट कमलनाथ के हाथों से स्लिप हुई है… लेकिन छिंदवाड़ा को कमलनाथ किसी भी हाल में अपने प्रभाव से वंचित रखने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं। वे लगातार छिंदवाड़ा में अपनी और नकुल नाथ की सक्रियता से घेरे हुए हैं। एक ख़ास वजह यह भी है कि कमलनाथ अपने बेटे और पूर्व सांसद को राज्यसभा सांसद के रूप में ताजपोशी की जुगत भिड़ा सकते हैं… इधर मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं अगले एक महीने बाद मई में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है और इसके साथ ही राज्यसभा सीट के लिए समीकरण बनना शुरू हो गया है… प्रदेश की 3 सीटों में भाजपा के पाले में दो सीट- तो वहीं कांग्रेस की एक सीट मुकर्रर है, ऐसे में कांग्रेस खेमे से कई दिग्गजों के नाम सामने आए, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम प्रमुख था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा में न जाने की त्वरित मंशा ज़ाहिर कर दी है। उधर दिग्विजय सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे अब राज्यसभा में जाने के इच्छुक नहीं है। इनके अलावा अन्य कई नाम भी हैं लेकिन प्रबलता की श्रेणी से बाहर हैं..!
आपको बता दें नकुल नाथ छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश के अन्य कई जिलों में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ नजदीकियां भी सुर्खियों में है… तमाम सियासी फेर बदल पर नजर डालें तो यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस से नकुलनाथ राज्यसभा में जा सकते हैं… बहरकैफ यदि ऐसा होता है तो निश्चित रूप से इसका फायदा छिंदवाड़ा सहित महाकौशल के अन्य जिलों को भी मिलेगा। वहीं कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा में अपनी राजनीति चमकाने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए एक बड़ा हथियार साबित होगा..! ऐसे में अब देखना होगा कि कांग्रेस और कमलनाथ क्या कदम उठाते हैं…
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









