स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- जिले की सबसे पुरानी सक्रिय नाट्य संस्था एवं रंगमंडल नाट्यगंगा छिंदवाड़ा जिले में रंगकर्म के प्रदर्शन, प्रचार और प्रशिक्षण के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा 1 मई से पैतालिस दिवसीय फिल्म एवं रंगमंच एक्टिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। जिसमें स्थान सीमित होने के कारण ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जिसके लिए ऑडिशन आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक नाट्यगंगा के संत जोसफ स्कूल, खजरी रोड के सामने स्थित कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सफल प्रतिभागियों को देश के प्रसिद्ध फिल्म और नाट्य कलाकारों के द्वारा 45 दिन तक एक्टिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। विदित हो कि यह एक्टिंग वर्कशॉप संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्टेज एक्टिंग, कैमरा एक्टिंग, रील मेकिंग, वॉइस एंड स्पीच, गीत एवं संगीत, नृत्य, मार्शल आर्ट्स, परंपरागत नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में भोपाल, हरियाणा, मुंबई, इंदौर आदि स्थानों से आने वाले सुप्रसिद्ध कलाकार प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। कार्यशाला के दौरान कुछ नाटकों को भी तैयार किया जाएगा जिनका मंचन कार्यशाला के दौरान तथा कार्यशाला की समाप्ति पर किया जाएगा। कार्यशाला के लिए कल रविवार और बुधवार को भी ऑडिशन लिए जाएंगे। संस्था के सभी कलाकारों ने इच्छुक प्रतिभागियों से ऑडिशन में आने का निवेदन किया है।

KBP NEWS.IN
…संजय औरंगाबादकर
9425148353

विज्ञापन के लिए संपर्क- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen − 13 =