स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- विभिन्न व्यवसाय और छोटे या बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए या फिर मकान भवन एवं अन्य निर्माण के लिए अब पंजाब नेशनल बैंक के द्वार पहले की तरह खुले हुए हैं साथ ही इसके लिए, लिये जाने वाले कर्ज की प्रक्रिया को भी आसान बनाने पर काम किया गया है। पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा बैंक कर्ज को आसान बनाने एवं उद्योगों को बढ़ावा देने की मंशा से छिंदवाड़ा के एक निजी होटल में सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित बैंक के कार्यकारी निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक निजी बैंकों से कहीं आगे बढ़ गया है और अपने ग्राहकों को बड़ी आसानी से सेवाएं मुहैया करा रहा है…
छिंदवाड़ा के चांद रोड स्थित एक होटल में बैंक के द्वारा मेगा आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक की विभिन्न योजनाओं और उद्यमियों को विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के बाद कार्यकारी निदेशक द्वारा पत्रकारों वार्ता की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि बैंक के पास ग्रोथ कैपिटल उपलब्ध है। जिसके चलते हम ग्राहकों को बेहतर और सुलभ सुविधा देने में कामयाब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को उद्योगों के लिए बड़ी आसानी से बैंक के द्वारा कर्ज दिया जा रहा है। जिसमें कई सुविधाएं भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उद्यमियों एवं उद्योगपतियों ने बैंक के साथ सीधे संवाद कर अपने व्यवसाय में काफी विस्तार किया है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंक द्वारा बड़ी भूमिका निभाई गई है। पत्रकार वार्ता के पूर्व हुए मेगा आउटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर हरेंद्र नारायण उपस्थित रहे। इधर पत्रकार वार्ता में बैंक के कार्यकारी निदेशक के अलावा, आंचल प्रमुख जतिंदर मनकोटिया एवं जबलपुर मंडल प्रमुख प्रबुद्ध शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक के कुछ ग्राहकों को इन प्रिंसिपल स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









