स्टेट डेस्क/चौरई: 25 अप्रैल को छिंदवाड़ा के चौरई अंतर्गत सीतापार गांव के पास सड़क किनारे मिले एक युवक के शव की गुत्थी चौरई पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल युवक को उसके दो दोस्तों ने मामूली विवाद के बाद पत्थर पटककर मौत के घाट उतार दिया था। मामले का खुलासा करते हुए चौरई पुलिस ने हत्या के मामले में 2 संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि विगत दिनों अखिलेश शर्मा उर्फ हनुमान का शव सीतापार में मोरखा रोड पर पड़ा मिला था जिसकी सूचना मध्य रात्रि राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई थी जिसके पश्चात मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई एवं हत्या का संदेह पर मृतक के दोस्तों से पूछताछ की गई। जिसमें सफलता मिली एवं पूरी छानबीन के बाद पता चला कि साथ के लोगों ने ही 27 वर्षीय अखिलेश शर्मा उर्फ हनुमान गुरैया निवासी की जान ली है। जिसके बाद आरोपी राहुल पिता स्व अशोक विश्वकर्मा एवं राजिक पिता भरत भाट पर हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

शराब के नशे में पत्थर मार कर उतारा मौत के घाट…
दरअसल तीनों ही शराब का सेवन करते थे एवं शराब को लेकर वाद विवाद के बाद तीनों मोरखा दोबारा शराब पीने जा रहे थे तभी रास्ते में गाली गलौज होने के बाद राहुल और राजिक ने पत्थर मार मार कर अखिलेश की जान ले ली एवं मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद दोनों पर पुलिस को संदेह था एवं दोनों को राउंडअप भी किया गया था जिसके बाद मामले का खुलासा हो हुआ।

इस टीम ने किया खुलासा…
एसडीओपी भारती जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले, सउनि. पूनम सनोडिया, प्रधान आरक्षक गोपाल साहू एवं राजू भारती एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    five × 3 =