स्टेट डेस्क, चांद/छिन्दवाड़ा- संजय सेवतकर, तीजेसिंह, राजेश और ओमप्रकाश को चांद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं अन्य फरार है जिनकी तलाश जारी है। दरअसल बीती 13 अप्रैल को बाघ द्वारा एक व्यक्ति को मारने की बात पर भीड़ एकत्रित होकर पेंच नेशनल पार्क गेट जमतरा में वाहनों की तोड़फोड़, वन विभाग कर्मचारियों के साथ गालीगलोच, शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाई गई थी।
जिस पर थाना चांद मे अपराध क्रमांक 126/26 धारा 191,192,193,221,121(1), 296(b), 351,325(5) BNS धारा 3 लोकसंपत्ति सुरक्षा नुकसान निवारण अधिनियम के तहत वन विभाग की रिपोर्ट पर 13 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम किया गया था। जिस पर आज दिनांक 09/05/26 को 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में
(1) संजय पिता शिवचरण सेवतकर निवासी जमतरा चाँद
(2) तीजेसिंह पिता सीताराम सेवतकर निवासी जमतरा चाँद
(3) राजेश पिता कुबेर सेवतकर निवासी जमतरा चाँद
(4) ओमप्रकाश पिता अशोक उर्फ़ प्रकाश सेवतकर निवासी थोटामाल बिछुआ, को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी बाकी है।
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी
विज्ञापन के लिए संपर्क – 9425391823









