स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चौरई- वन परिक्षेत्र की ~लापरवाही~ के पहले से कई मामले उजागर है, जिसमें शासकीय योजनाओं में लापरवाही सहित तस्करी सामिल है..? तो वहीं ताज़ा मामला फिर चौरई के ग्राम कपूर्दा से सामने आया है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने काले हिरण पर हमला कर दिया, हमले के बाद काले हिरण ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद सूचना पर वन अमला पहुंचा और मृत हिरण को लेकर गए। लोगो का कहना है कि वन विभाग की बड़ी लापरवाही है जिसके फलस्वरूप सोमवार को जंगलों में रहने वाले काले हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

विभाग की लापरवाही शिकारियों की मौज!
इस घटना के बाद से क्षेत्र में अब यह चर्चा आम हो गई है कि यदि आवारा कुत्तों के द्वारा इतनी आसानी से काले हिरण का शिकार किया जा रहा है और विभाग को खबर नहीं है तो ऐसे में शिकारी किस तरह से वन्य जीवों का आसानी से शिकार कर रहे होंगे अंदाजा लगाया जा सकता है..?

KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four + eleven =