स्टेट डेस्क चांद/छिंदवाड़ा – चांद के ग्राम रगड़ा में 11 मई को शाम करीब 6 बजे एक सनसनीखेज हत्याकांड ने लोगों को हिलाकर रख दिया। जादू-टोने के शक में रिश्ते के जीजा रविशंकर इनवाती (45) पिता परसादी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चांद थाना पुलिस ने डायल 112 की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले का खुलासा किया।
घटना का पूरा विवरण…
प्रार्थिया भुजलो बाई ने बताया कि आरोपी सदबान बट्टी (40) पिता बुद्ध, साधु बट्टी (25) पिता बुद्ध व अजेश बट्टी ने मृतक रविशंकर को उनके ससुराल चैतू बट्टी के घर बुलाया। वहां बीच वाले कमरे में घसीटकर लाठी से हमला किया। दरअसल आरोपी के पिता की तबीयत खराब रहती है। आरोपियों को लगता है कि रविशंकर के जादू-टोने के चलते उनके पिता बीमार रह रहे हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। प्रार्थिया की शिकायत पर अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 103(1), 333, 3 (5) BNS दर्ज कर विवेचना शुरू की। SP, अतिरिक्त sp व अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर आरोपी सदबान व साधु को अभिरक्षा में लेकर सख्त पूछताछ पर उन्होंने हत्या करना कबूल किया। जिन्हें न्यायालय से जेल भेजा गया है।
टीम होगी पुरस्कृत…
टीम में उनी. पी.सी. राठी, सउनि. एल.पी. गुप्ता, प्रआर. सावन ठाकुर, आर. 1055 सुरेंद्र बघेल, आर. 193 मयंक रघुवंशी, आर.898 सतीश बघेल, आर.813 मोनू चौहान व सायबर सेल आर. आदित्य की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी
समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823








