स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा- मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद और छिंदवाड़ा में लोकसभा में करारी हार से सबक लेने की अपेक्षा कांग्रेस लगातार कार्यकर्ताओं और पारंपरिक जन समर्थन की अनदेखी पर तुला हुआ है..! जिसके कई नतीजे भविष्य में सामने देखने को मिल सकते हैं, वहीं पूर्व में इसके बुरे नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसके तहत कांग्रेस का एक बड़ा खेमा भाजपा में शामिल हो गया, तो वहीं लगातार सरकते राजनीतिक रसूख से भी संगठन कोई सबक लेते दिखाई नहीं दे रहा है…? ऐसे में अब जन चर्चा इस बात की हो रही है कि लगता है छिंदवाड़ा में कांग्रेस आत्म समर्पण की भूमिका में आ रहा है…? इसके विपरीत भाजपा जो की सत्ता पर आसीन है, लेकिन बावजूद इसके संगठन को मजबूत बनाने अथक और निरंतर प्रयास जारी है जिसका नतीजा यह है कि आज भाजपा का संगठन हर दृष्टि से मजबूत और विशाल होता जा रहा है… जबकि करारी हार के बाद कांग्रेस को अपने संगठन और अनुसांगिक संगठनों को मजबूत करने की जरूरत थी, लेकिन स्थिति साफ विपरीत दिखाई दे रही है।

ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के सभी मोर्चा और अनुसांगिक संगठन नीरस बैठे हुए हैं, बल्कि NSUI सहित कुछ एक दो संगठन लगातार सक्रीय हैं। लेकिन जिला कमेटी में लगातार सक्रियता की कमी साफ दिखाई दे रही है। आम जनता में भी इस बात की चर्चा है कि जिला कमेटी के ओहदेदारों की निष्क्रियता के कारण कई पुराने सक्रीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी घर बैठे वाली स्थिति में हैं..! पार्टी के काई वरिष्ठ और सक्रीय कार्यकर्ताओं के अनुसार, जिला कांग्रेस में बैठे पदाधिकारी लगातार हमारी उपेक्षा कर रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस से मुंह मोड़ने के अलावा कोई चारा दिखाई नहीं देता..? अभी हालही में कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और प्रदर्शनों में मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं की तस्वीर किसी से छिपी नहीं है।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस की विपरीत और विषम परिस्थिति के बाद भी जनसमर्थन वाले पुराने सक्रीय कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी हो रही है। ऐसे में संगठनात्मक नेतृत्व की कमी के चलते कार्यकर्ताओं का मनोबल तो टूट ही रहा है साथ ही कांग्रेस के पारंपरिक जनसमर्थन पर भी प्रतिकूल प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता… यदि समय रहते आला कमान ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में इसके विपरीत परिणाम देखने को मिलेंगे…!

अगले अंक में पढ़ें- कैसे डूब रही है कांग्रेस की नैया…?
विपक्ष की भूमिका में कहां खड़ी है कांग्रेस…!

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    1 + 16 =