स्टेट डेस्क, छिन्दवाड़ा/चांद – छिंदवाड़ा जिले के कई क्षेत्रों में रेत तस्करी बड़ी मात्रा में हो रही है! इसी के चलते खनिज विभाग लगातार कार्रवाई में जुटा हुआ है जहां छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के पांढुर्णा और सौसर में रेत की तस्करी चरम पर है? वहीं जिले के चांद थाना क्षेत्र में रेत तस्करी आम है..? जिसे देखते हुए बीते समय से जिला खनिज विभाग लगातार रेत तस्करो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी के चलते चांद क्षेत्र के हरनाखेड़ी गांव में विभाग ने अवैध तस्करी के संबंध में कुछ ट्रैक्टर जप्त किया और वाहनों को थाना परिसर में खड़ा किया गया। जिसके बाद संबंधित और प्रभावित लोगों के द्वारा चांद थाना के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।
जानकारी के अनुसार माइनिंग टीम ने पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर घरों के सामने खड़े चार खाली ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना चांद पहुंचे, जहां भाजपा नेता बंटी पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि बिना स्पष्ट जानकारी और जांच के घरों के सामने खड़े खाली ट्रैक्टरों को इस तरह ले जाना उचित नहीं है। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब्त किए गए ट्रैक्टरों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए तथा उचित कार्रवाई की जाए। इस संबंध में विभाग द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई की बात की जा रही है…
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823









