स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- राजनेताओं के दावे और अधिकारियों की कागजी रिकॉर्ड दोनों में जमीन आसमान का फर्क होता है! लेकिन यह फर्क तब नज़र आता है जब जमीनी हकीकत को जानने की कोई ज़हमत उठना है, तब यह बात समझ आती है कि दावे और कागजी रिकॉर्ड में कितना फर्क होता है? ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम क्षेत्र का सामने आया है जहां नगर पालिका के जिम्मेदार इस बात का दावा कर रहे थे कि निगम क्षेत्र में हर घर पेय जल की पहुंच है और घर-घर नल लगाए जा चुके हैं…? लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। जहां निगम शहर वासियों को शुद्ध पेयजल भी मुहैया नहीं करा पा रहा है। ऐसे में निगम के दावों की पोल खोलता एक मामला आज सामने आया, जहां नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में रहने वाले लगभग 30 परिवार को शुद्ध पेयजल तो दूर की बात- बीते 20 सालों में नल का कनेक्शन भी नहीं दे पाया है…?
दरअसल छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र का वार्ड नंबर 3 वीर सावरकर वार्ड एक ऐसा वार्ड है जहां रहने वाले लगभग 30 परिवार 2 दशकों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में किसी तरह पानी के टैंकरों से पानी मिलता है लेकिन यह भी निश्चित नहीं है कि कब मिलेगा..? हालत यह हैं कि छिंदवाड़ा जैसे विकासशील जिला मुख्यालय में नगर निगम के इस वार्ड में इन परिवारों को आज तक नल का कनेक्शन भी नहीं दिया जा सका है। निगम अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के चलते बीते 15 से 20 सालों में नल कनेक्शन के लिए वार्डवासी मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं… इसको लेकर आज कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फिरोज खान और वार्ड वासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कमिश्नर के नाम आवेदन देते हुए नल कनेक्शन दिए जाने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि वार्ड के जिस क्षेत्र में वे लोग रहते हैं वहां तक पानी की पाइपलाइन नहीं है लेकिन नगर निगम अगर चाहे तो 200 मीटर की पाइपलाइन बिछा दे तो सभी को नल कनेक्शन मिल सकता है। संबंध में अब नगर निगम कमिश्नर और महापौर क्या कदम उठाते हैं यह भविष्य बताएगा।
गंभीर नहीं है जिम्मेदार…
यहां एक बात तो साफ हो जाती है कि निगम के आला अधिकारी और जनता के चुने हुए महापौर सहित अन्य सम्बन्धित जनप्रतिनिधि जनता की सुविधाओं को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि आज तक इन परिवारों को शुद्ध पेयजल के लिए नल के कनेक्शन भी नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई देती है।
निगम क्षेत्र के कई इलाके अछूते…
यह स्थिति केवल वार्ड नंबर तीन के रहने वाले इन 30 परिवारों की ही नहीं है, बल्कि निगम क्षेत्र के कई ऐसे इलाके हैं जहां रहने वाले लोग पीने के पानी और नल कनेक्शन के लिए तरस रहे हैं… जबकि नगर निगम सभी तरह के टैक्स इन लोगों से वसूल रहा है फिर भी सुविधाओं के नाम पर प्रभावितों को कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है..?
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









