स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- चौरई विधानसभा के चांद में किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एस.डी.एम, तहसीलदार, एस.डी.ओ.पी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। जानकारी के अनुसार छोटे-बड़े घास मत की शासकीय भूमि पर पिछले कुछ समय से लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे थे, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें दर्जनों अवैध निर्माण को धराशाई किया गया।

सूत्रों के मुताबिक उक्त जमीन पर कई लोगों द्वारा झोपड़ियां और अन्य निर्माण कर कब्जा किया गया था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर खाली पड़ी झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने पक्के निर्माण कर रखे हैं, उन्हें प्रशासन द्वारा सात दिनों का नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर जमीन खाली नहीं करने पर प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three + eighteen =