ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823
स्टेड डेस्क, मध्य प्रदेश वन विभाग के लिए यह बुरी ख़बर है बीते दिनों सिवनी के बरघाट वन परिक्षेत्र में एक मादा तेंदुए का शव मिला है. विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया है, लेकिन यहां चौंकाने वाली बात यह है कि तेंदुए की मौत एक कुत्तेे के कारण होना बताई जा रही है. तेंदुए के लिए कुत्ते का शिकार करना मौत का कारण बन गया. आख़िर कैसे कुत्ते के बेल्ट से तेंदुए की मौत हो गई? आइए आपको बताते हैं, क्या है पूरा मामला…
सिवनी- दरअसल धारना कलां वन विकास निगम बरघाट प्रोजेक्ट के वन परिक्षेत्र बहरई अंतर्गत जाम बीट के अंतरा गांव के जंगल मे एक वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। वयस्क मादा तेंदुए का शव लगभग चार पांच दिन पुराना बताया गया है . वन अधिकारी द्वारा तेंदुए के आंतो में रबर का टुकड़ा फसने के कारण उसकी मौत होना बताया गया है.

बीते दिनों दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के कर्मचारियों द्वारा जंगल मे गश्ती के दौरान महुआ बीनने वाले एक व्यक्ति ने वन कर्मचारियों को सूचना दी कि जंगल कक्ष क्रमांक 706 में किसी मरे जानवर की दुर्गंध आ रही है, शंका होने पर जंगल मे खोजबीन करते हुए मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम को जंगल नाले के पास एक तेंदूआ मृत अवस्था मे पड़ा मिला. बहरई रेंज के जंगल एरिया में मृत मादा तेंदुए की सूचना डिप्टी रेंजर संजय गिरी द्वारा वन विकास निगम के कर्मचारियों को दी गई. मौके पर पहुँची बरघाट प्रोजेक्ट की टीम ने मृत तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम घटना स्थल पर ही कराया गया.

रविवार दोपहर पेंच पार्क के विशेषज्ञ विटनरी डाक्टर अखिलेश मिश्रा ने पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का शव जलाया गया. अधिकारियों के मुताबिक मृत तेंदुए के सभी अंग पुरी तरह सुरक्षित है तेंदुए के शरीर मे चोट के कोई निशान नही पाए गए।
चार पांच दिन पुराना है शव

वन विकास निगम बरघाट प्रोजेक्ट के उपसंभागीय प्रबंधक अरुण गोस्वामी ने बताया कि शनिवार शाम दक्षिण सामान्य वन मंडल के डिप्टी रेंजर द्वारा मिली सूचना पर मौके पर पहुँचे बरघाट प्रोजेक्ट अधिकारी कर्मचारियों को जाम बीट अंतरा गांव के जंगल कक्ष क्रमांक 706 में एक मादा तेंदुए का मृत अवस्था मे शव मिला है मृत तेंदुए का शव चार पांच दिन पुराना है तेंदुए ने कुत्ते का शिकार कर मांस खाने के दौरान कुत्ते के गले मे लटका रबर बेल्ट का टुकड़ा तेंदुए के आंतो में फसने के कारण मादा तेंदुए की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए की आंतो में लगभग 4 इंच रबर का टुकड़ा फंसा मिला और तेंदुए के पेट से कुत्ते के नाखून निकले है. मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के आंतो में रबर फसने से उसकी मौत का अनुमान लगाया जा रहा है. बिसरा सैंपल फारेंसिक जांच के लिए एकत्रित किया गया है फारेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी.
वाहिद खान कंटेंड एडिटर सिबनी
9407802786
7898662786








